फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बदले मौसम के बीच बढ़ी उमस, गर्मी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। सुबह से ही तेज धूप और उमस का असर बना रहा। इससे दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार की बात करें तो सुबह से ही चटक धूप ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि, कभी-कभार आंशिक बादल भी छाए लेकिन ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे मौसम में चटक धूप के बीच उमस व गर्मी का अहसास बढ़ गया है। आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें