भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से 8वीं तक के शिक्षण संस्थानों के खुलने के समय में डीएम ने आदेश जारी कर परिवर्तन किया था। बुधवार को जारी आदेश में बृहस्पतिवार से स्कूल सुबह 7:30 बजे खोलने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन पहले ही दिन आदेश का पालन नहीं हुआ।
अधिकांश स्कूल आठ बजे ही खुले। निजी शिक्षण संस्थानों ने भी आदेशों को दरकिनार कर दिया , वहीं अधिकतर परिषदीय स्कूलों में भी शिक्षक देरी से पहुंचे। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने चेतावनी दी है कि स्कूल समय पर ही खुलें, वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि तेज गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को आदेश जारी कर कक्षा एक से 8वीं तक के शिक्षण संस्थान बृहस्पतिवार से सुबह 7.30 बजे से खोले जाने को कहा था।