फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में कनेक्शन न दिया तो नपेंगे जेई

Wed, 29 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब बिजली कनेक्शन देने में जेई की मनमानी नहीं चलेगी। यदि तीन दिन में कनेक्शन जारी नहीं किया तो जेई पर निलंबन की कार्रवाई होगी। शासन के इस आदेश से अधीक्षण अभियंता ने सभी एक्सईएन को अवगत करा दिए हैं। वहीं, बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलेगा। बिजली चोरी पर सीधे एफआईआर होगी।
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली के चक्कर में फाइल को लटकाने पर अब जेई की खैर नहीं होगी। तीन दिन के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं दिया तो जेई के खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी। शासन ने बिजली कनेक्शन जारी करने को लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं।

शासन के आदेश जारी होते ही अधीक्षण अभियंता ने सभी एक्सईएन को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, बिजली चोरी रोकने के लिए घर-घर चेकिंग अभियान चलेगा। यदि कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि तीन दिन के भीतर जेई कनेक्शन जारी करेगा। यदि तीन दिन में कनेक्शन जारी नहीं होगा तो जेई के खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। शासन के आदेश से सभी एक्सईएन को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा घर-घर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। राजेश सिंह, एसई
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें