पाइप लाइन के लिए सड़कों की खुदाई करवाने के बाद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस पर लोगो का गुस्सा फूटा और मोहल्ला गायत्रीनगर में लोगों ने काम रुकवा कर श्रमिकों को भगा दिया। मौके पर लोगों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रर्दशन भी किया।
मालूम रहे कि नगर में पिछले कुछ दिनों से पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई कराई गए लेकिन बाद में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसकी शिकायत मिलने पर पालिकाध्यक्ष नीलम वार्ष्णेय ने एडीएम वित्त को पत्र लिखकर शिकायत की और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।
शनिवार को लोगों ने गायत्रीगनर में पाइपलाइन का काम रुकवा दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रर्दशनकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य में न सिर्फ घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, बल्कि कार्य भी मनमाने ढंग से कराया जा रहा है।
इस मौके पर आशीष शर्मा, पुनीत, भूपेंद्र शर्मा, ओमवती देवी, कुसुम शर्मा, रानी देवी, कंछिया देवी, निर्मला देवी, विपिन रूहेला, उमेश अग्रवाल, लक्ष्मण सेानी, दिनेश यादव, राजीव कुमार, विपिन कुमार मौजूद रहे।