फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा करें बिल वरना झेलें कटौती

Sun, 26 Feb 2017 12:10 AM IST
प्रद्युम्न कौशिक, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन

विज्ञापन
यदि आपने बिजली बिल जमा नहीं किया है तो तो जल्दी करें। बिल जमा नहीं करने पर गर्मी में आपको बिजली रुला सकती है। कम राजस्व वसूली वाले क्षेत्रों में रोस्टरिंग का समय बढ़ाने की तैयारी चल रही है। एमडी ने जिले के सभी टाउन एरिया और गांवों की पावर स्टेशन के हिसाब से राजस्व वसूली और शेड्यूल का समय तलब किया है।

कम राजस्व देने वाले बिजलीघरों के क्षेत्रों में अधिक रोस्टरिंग की जाएगी। कार्ययोजना एक मार्च से लागू कर दी जाएगी। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए कारपोरेशन अफसर अब नया तरीका निकाल रहे हैं। जिन क्षेत्रों में राजस्व वसूली कम हैं, उन्हें गर्मी में कम बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में राजस्व वसूली ज्यादा है, वहां ज्यादा बिजली आपूर्ति की जाएगी। गांवों में भी राजस्व वसूली के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जाएगी। प्रबंध निदेशक मेरठ अभिषेक प्रकाश ने एक मार्च से कम राजस्व वसूली वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घटाने के आदेश दिए गए हैं।

एमडी के इस आदेश का सबसे अधिक असर शिकारपुर, स्याना, जहांगीराबाद और डिबाई क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इसके अलावा बुलंदशहर टाउन के उपभोक्ताओं को अधिक कटौती झेलनी पड़ेगी।

कम राजस्व वसूली वाले बिजलीघर क्षेत्रों में अधिक कटौती की जाएगी। एमडी ने सभी बिजलीघरों के अनुसार वहां दी जाने वाली बिजली आपूर्ति का समय और राजस्व की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट बनाकर एमडी को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


एक मार्च से कार्ययोजना लागू की जाएगी। कम राजस्व वसूली वाले बिजलीघर क्षेत्रों में कम आपूर्ति की जाएगी। डीसी शर्मा, एक्सईएन, बुलंदशहर

क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जमा करें बिल
कैश काउंटरों पर आपको बिल जमा करने के लिए नगद रुपये की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी  बिल जमा कर सकते हैं। नगर क्षेत्र के अलावा सभी टाउन एरिया में स्वैप मशीन उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें