फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कारः मधुपुरा में नहीं घुसने देंगे पोलिंग टीम

Wed, 08 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
सुविधाएं नहींं मिलने पर पहासू क्षेत्र के गांव नगला बंजारा में बुधवार को चुनाव बहिष्कार का एलान करते ग्रामीण। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विकास कार्य नहीं कराए जाने से गुस्साए खुर्जा क्षेत्र के मधुपुरा और पहासू क्षेत्र के नगला बंजारा के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। मधुपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि पोलिंग टीम को गांव में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन


खुर्जा क्षेत्र के मधुपुरा गांव में ग्रामीणों ने बुधवार को बैठक कर चुनाव के बहिष्कार का एलान किया। ग्राम प्रधान एसपी राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को पत्र के जरिए बताया कि गांव की सड़कें जर्जर हो गई हैं। साथ ही लिंक रोड नहीं होने, साफ पानी, गंदगी, प्राथमिक विद्यालय जर्जर होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने चुनाव के दिन पोलिंग टीम को गांव में घुसने पर रोक लगाने की बात कही है। वहीं, पहासू क्षेत्र के नगला बंजारा के ग्रामीणों ने विकास कार्य नहीं कराए जाने और पंचायत सेक्रेटरी की मनमानी करने का आरोप लगाकर विस चुनावों के बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजते हुए कहा कि बंजारा समाज को शमशान की भूमि नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार रजवाहे की पटरी पर करना पड़ता है। इसके अलावा अब तक राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। नाले के पानी की निकासी नहीं होने से गांव ताल-तल्लैया में तब्दील हो गया है। शिकायत भेजने वालों में सतपाल, राहुल, पिंकू, पवन, लोकेश, किशनलाल, सुमन, मंजू, सोमता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें