फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रेमी से शादी करने में पति बन रहा था बाधक, प्रेमी के इशारे पर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा निवासी किसान कृष्णपाल 36 वर्ष की हत्या पत्नी प्रीति ने प्रेमी से शादी करने में बाधक बनने पर प्रेमी के इशारे पर की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी ललित को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। गत 24 अगस्त की रात में प्रीति ने तौलिए से गला घाेंटकर पति कृष्णपाल की हत्या कर दी थी। कृष्णपाल की मां अंगूरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में प्रीति ने अपना जुर्म कबूल किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तौलिया भी बरामद कर लिया था। उस समय मां और परिजनों ने प्रीति पर किसी अन्य युवक से फोन पर बात करने और अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था। प्रीति ने हत्या को हादसा बताते हुए रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। मृतक के भांजे और बहनों को कृष्णपाल के गले पर निशान मिलने पर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
कोतवाली नगर प्रभारी एवं जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी प्रीति के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के अच्छेजा घाट निवासी ललित से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने प्रयास भी किया था लेकिन कृष्णपाल के जीवित रहते संभव नहीं था। इसलिए दोनों ने कृष्णपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ललित के इशारे पर ही प्रीति ने कृष्णपाल की गला घोंटकर हत्या की थी। जिससे वह कृष्णपाल की मौत के बाद ललित से शादी कर सकेंगे और हत्या को हादसा दर्शाकर पति की संपत्ति की भी मालिक बन जाएंगे। पुलिस ने ललित को बृहस्पतिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया था।
-
पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था प्रीति का फोन
परिजनों के प्रीति से किसी से फोन पर बात करने और अवैध संबंधों के आरोपों को लेकर पुलिस ने प्रीति के मोबाइल फोन को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा था। फोरेंसिक जांच के दौरान मोबाइल से डिलीट की गई सोशल मीडिया चैट, वॉयस रिकॉर्डिंग और अन्य डेटा रिकवर किया गया, जिससे पुलिस को कृष्णपाल की हत्या में ललित के शामिल होने के सबूत मिले। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें