फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अफेयर का शक, रात में किया पत्नी का कत्ल, रविंद्र ने पुलिस को बताई ये कहानी

Tue, 26 May 2026 11:08 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके में प्रेम प्रसंग के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके के आसिफपुर गांव में सोमवार रात को प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी की गलत दबाकर हत्या कर दी, जिसकी सूचना पुलिस को आरोपी के परिजनों ने ही दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि असीफपुर गांव निवासी रविंद्र मजदूरी करता था। उसको अपनी पत्नी शिवानी (25)  का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग का शक था। इसी बात को लेकर सोमवार रात को दोनों के बीच विवाद हुआ। 

इस दौरान रविंद्र ने शिवानी की गलत दबाकर हत्या कर दी। रविंद्र के परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रविंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार का कहना है कि प्रेम प्रसंग के शक में पति ने ही पत्नी की हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें