फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीरपुर। क्षेत्र के चिंगरावली गांव रोड पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार वृद्ध दपंति को टक्कर मार दी। हादसे में शंकर सिंह (70) की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन



मुमरेजपुर गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनकी ताई कमलेश अलीगढ़ स्थित बहादुरपुर गांव अपने मायके गई थीं। उनके ताऊ शंकर सिंह बृहस्पतिवार को मोपेड से ताई को लेने गए थे। रात करीब आठ बजे वहां से लौटते समय चिंगरावली गांव के पास अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घायलों को जेवर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने शंकर सिंह को मृत घोषित कर दिया। कमलेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जितेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को परिवार में ही शादी थी। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें