बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के चलते शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी खुली रही। पूरा दिन यहां पर 60 मरीज आए। चिकित्सकाें ने उनका उपचार कर घेर भेज दिया। वहीं, जिले भर में जगह-जगह 81 एंबुलेंस भी तैनात रहीं। अधिकारियों का दावा है कि अन्य अस्पतालों की भी इमरजेंसी खुली रहीं।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर पूर्व में ही प्रमुख सरकारी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए थे कि शुक्रवार को इमरजेंसी खुली रहेंगी। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पूरे दिन में 60 मरीज आए। इन मरीजों में बुखार, खांसी, पेट दर्द और अन्य बीमारियों से संबंधित रहे। गंभीर बीमारी या फिर हादसे में घायल कोई मरीज नहीं आया। वहीं, चुनाव में जिले के अलग-अलग स्थानों पर 40, 108 एंबुलेंस और 41, 102 एंबुलेंस भी तैनात रहीं। जिले के अन्य प्रमुख अस्पतालों में भी मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते निजी अस्पतालों के अलावा बाजार बंद रहे।