फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार के विरोध पर फायरिंग, तीन दबोचे

Tue, 06 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकार करने का विरोध करने पर शिकारियों ने खेत में पानी लगा रहे किसान पर फायर कर दिया। किसान ने ईख के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई। फिर मौका पाकर किसान ने अपनी मोबाइल से ग्रामीणों को सूचना दे दी।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर तीन शिकारियों को दबोज लिया। जबकि सात शिकारी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस शिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी किसान प्रमोद ने बताया कि वह मंगलवार वह अपने खेत में पानी लगा रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे कुछ लोग नील गाय का शिकार करने का प्रयास कर रहे थे। उसने शिकार करने का विरोध किया। प्रमोद ने बताया कि विरोध करने से नाराज शिकारियों ने उसपर फायर झोंक दिया। उसने ईख के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई। किसान ने लोगों को  बताया कि फोन से उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन शिकारियों को मौके से दबोज लिया। जबकि उनके सात साथी भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए शिकारियों को पुलिस को सौंप दिया। इस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि शिकारियों के किसान पर फायर करने की बात झूठी है।

शिकारियों के पास से एक डबल बेरल बंदूक, दो खाली और दो कारतूस, व दो बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें