फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उमस और बिजली कटौती ने लोगों को किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम के बदले मिजाज के बीच शनिवार सुबह उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। नगर में दोपहर के समय दो बिजलीघरों की 33 केवीए लाइन में आए फॉल्ट से 20 कालोनियों के 10 हजार लोगों को बिजली नहीं मिली। जिलेभर में ट्रिपिंग भी जारी रही। शाम के समय तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक अब भी आंधी-बारिश की संभावना जता रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पहले भीषण गर्मी और लू का सामना हुआ तो अब तापमान कम होने और आद्रता बढ़ने से उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह से ही बादल व सूर्यदेव के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहा। इस बीच लोग उमस से बेहाल दिखाई दिए। इससे बचाव के उपाय भी काम नहीं आए। अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 44 फीसदी और हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन

शाम के समय अचानक बादल मंडराए और तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे कुछ राहत मिली। लोग अच्छी बारिश होने की आस लगाए बैठे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.विवेकराज ने बताया कि आंधी-बारिश की संभावना बरकरार है। मानसून की बारिश के बाद ही उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दूसरी ओर शनिवार को पूरे दिन जिले के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग जारी रही। इससे भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शहर में करीब एक बजे हाइडिल बिजलीघर और अंसारी रोड बिजलीघर की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे इन दोनों बिजलीघरों से जुड़ी 20 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने पर घरों के अलावा दुकान व प्रतिष्ठानों पर भी बिजली सप्लाई बाधित हो गई। फाल्ट आने से अंसारी रोड बाजार, अस्पताल रोड, मेडिकल मार्केट समेत अन्य कालोनियों के अलावा शिकारपुर बाईपास रोड, राधा नगर, डीएवी तिराहा, शास्त्री नगर, राम विहार, रेलवे रोड समेत अन्य कालोनियों के लोग पसीनाें से तर-बतर हो गए। लगातार चलने वाले पंखे, कूलर और एसी भी बंद हो गए। इस बीच बच्चों और बुजुर्गों के साथ बीमार लोगाें को खासी परेशानी हुई। लोगों ने बिजली गुल होने का कारण पता करने के लिए बिजली अधिकारियों से संपर्क किया। इसका पता चलते ही बिजलीकर्मी फाल्ट को सही करने में जुट गए। करीब साढ़े चार बजे ही बिजलीघरों का फाल्ट सही हुआ और उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, गांव-देहात के क्षेत्र में भी बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर सैय्यद अब्बास रिजवी ने कहा कि हाईडिल बिजलीघर और अंसारी रोड बिजलीघर की 33 केवीए लाइन में आए फॉल्ट को समय रहते ठीक कराकर बिजली आपूर्ति ठीक करा दी गई है। लोड अधिक होने के कारण बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें