फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क पर तड़पती रही मानवता, युवक को टक्कर मारकर भागा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। सड़क पर पड़ा एक युवक का शव उसके ऊपर से गुजरते तेज रफ्तार वाहन और हर वाहन के साथ तार-तार होती इन्सानियत। किसी ने रुककर पुलिस को सूचना देने की जहमत नहीं उठाई। हर कोई अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दबाजी में उस रास्ते से गुजरता रहा।
विज्ञापन

सोमवार रात दिल्ली-बदायूं-बुलंदशहर हाईवे पर गांव दौलतपुर खुर्द चौकी के निकट सामने आया यह दृश्य केवल एक सड़क हादसे की कहानी नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं को झकझोर देने वाला सवाल भी है। क्या किसी की मौत के बाद उसके प्रति हमारी जिम्मेदारी भी खत्म हो जाती है? क्या कुछ मिनट रुककर पुलिस को सूचना देना भी अब हमारी संवेदनाओं पर बोझ बन गया है।
सोमवार रात हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। इसके बाद सड़क पर पड़े शव को देखकर भी वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने रुकने और पुलिस को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। एक के बाद एक वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। किसी ने यह जानने का प्रयास नहीं किया कि आखिर सड़क पर पड़ा व्यक्ति कौन है और उसके साथ क्या हुआ है।
विज्ञापन

वाहनों के लगातार गुजरने से शव इस कदर क्षत-विक्षत हो गया कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। जिस युवक की मौत पहले ही उसके परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे चुकी थी, उसकी पहचान कराने की चुनौती भी इस संवेदनहीनता के कारण और कठिन हो गई है।
कोट...
शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। — मधुप सिंह, सीओ डिबाई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें