स्कूल के ऊपर से जा रही एचटी लाइन पर पावर कारपोरेशन ने संज्ञान लिया है। पावर कारपोरेशन ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पूर्व स्कूल के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों ने कई बार शिकायती पत्र देकर पावर कारपोरेशन को समस्या से अवगत कराया था।
जहांगीराबाद के मोहल्ला गायत्री नगर में सेंट जोसफ स्कूल के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। स्कूली बच्चे मौत के साये में करीब 2500 बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर है। इस संबंध में कई बार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन पावर कारपोरेशन से कोई कदम नहीं उठाया गया।
शनिवार को पावर कारपोरेशन ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी जवाब मांगा है।
अभिभावकों की दब रही आवाज
स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के विरोध में अभिभावक लगातार विरोध कर रहे हैं। अभिभावक स्कूल प्रबंधक और बिजली अफसरों से मिलकर हाइटेंशन लाइन पर आपत्ति जता चुके है, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
कभी भी हो सकता हादसा
स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे का जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल अभिभावकों के जहन में उठ रहे है।
स्कूल प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब स्कूल प्रबंधन को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा, यदि स्कूल प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया तो डीएम को रिपोर्ट भेजकर स्कूल सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल का निर्माण हाइटेंशन लाइन के नीचे अवैध रूप से किया गया है। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता
स्कूल का निर्माण नियमानुसार किया गया है। पावर कारपोरेशन को कई बार हाइटेंशन लाइन शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई है। - फादर, सेंट जोसफ स्कूल