फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऋतिक चाहर और निर्मला बनीं खेलकूद प्रतियोगिता की चैंपियन

विज्ञापन
बीबीनगर के राजकीय महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते
विज्ञापन
बीबीनगर। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को बालक वर्ग में छात्र ऋतिक चाहर और छात्रा निर्मल चैंपियन बनीं। जबकि अंकित सिरोही और प्राची उप चैंपियन रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निर्मल ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा और कनिकला पूनिया ने तीसरा एवं बालक वर्ग में अभिषेक यादव ने पहला, प्रमोद ने दूसरा और अंकित सिरोही ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर की दौड़ में शिवानी व विनोद ने पहला, रिचा कुमारी व अंकित सिरोही ने दूसरा और करिश्मा यादव व हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर की दौड़ में निर्मला व अभिषेक यादव ने पहले, प्रियांशी कुमारी व अंकित सिरोही ने दूसरे और दिव्या व शहजाद ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। 800 मीटर की दौड़ में दिव्या -लवकुश ने पहले, मोनिका-पंकज सिरोही ने दूसरे और प्रीति-अभिषेक शर्मा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। 1500 मीटर की दौड़ में छात्रा प्रियांशु-छात्र लवकुश ने पहले, अविशा- अभिषेक ने दूसरे और मोनिका-हिमांशु ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की लंबीकूद प्रतियोगिता में छात्र निर्मला ने पहला, प्राची सिरोही-मोनिका ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा एवं बालक वर्ग में ललित कुमार ने पहला, अंकित सिरोही ने दूसरा और प्रमोद ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंचीकूद प्रतियोगिता में प्राची सिरोह-ललित कुमार ने पहला, अविशा-शहजाद ने दूसरा और सोनिया-ऋतिक चाहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पॉट जंप में प्रयांशी-सचिन सागर ने पहला, अविशा-केशव देव ने दूसरा और कनिका पूनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जैवलिन थ्रो में सोनिया-निशांत ने पहला, तनु शर्मा-सचिन कुमार ने दूसरा और पायल-विनोद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, शॉटपुट में ऋतिक चाहर व प्राची सिरोही ने पहला, प्रशांत शर्मा-निर्मल ने दूसरा और सौरभ-हिमांशी सिरोही ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में बालक वर्ग में प्रमोद ने पहला, सौरभ ने दूसरा और राहुल कुमार ने तीसरा एवं बालिका वर्ग में प्राची सिरोही ने पहला, तनु शर्मा ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ व सहारनपुर मंडल प्रोफेसर डॉ. मोनिका सिंह व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीनत जैदी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. हरेंद्र कुमार, पूजा राय, आयुष, भारती कुमारी, डॉ. ललिता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. जीत सिंह व डॉ. पूनम शर्मा समेत महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें