फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश में गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से सगे भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/सलेमपुर। बारिश में कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबने से दो सगे भाई घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव रहमापुर श्यावली निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव में उनका कच्चा मकान है। रविवार की दोपहर में बारिश में उनके मकान के कमरे की छत गिर गई। हादसे के समय उनके बेटा मोहन (5), मनीष (14) कमरे के अंदर थे, जिससे वह दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनों भाइयों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गनीमत रही कि दोनों भाइयों को हादसे में गंभीर चोट नहीं आई। दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उपचार चल रहा है। एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें