फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर बढ़ा हौसला’

Wed, 15 Jun 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ सीएम से मिला प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिखाती शमा। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मानित होकर घर लौटीं यूपी बोर्ड की टॉपर छात्रा शमा परवीन और अलीशा के परिवार में जश्न का माहौल है। दोनों छात्राएं बोलीं कि मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ा है। उन्होंने अमर उजाला का भी आभार जताया।
विज्ञापन


बता दें कि शमा परवीन बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली की छात्रा हैं। उन्होंने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 94.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं जनता इंटर कॉलेज बुगरासी की छात्रा अलीशा 95.60 फीसदी अंकों के साथ जिले में अव्वल रहीं।

इन दोनों छात्राओं को मंगलवार को लखनऊ में अमर उजाला सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।  शमा परवीन ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह मुख्यमंत्री से मिलेंगी और उनके हाथों पुरस्कार प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमर उजाला की वजह से ही आज उन्हें यह अवसर हासिल हुआ है। शमा का प्रशस्ति पत्र और मेडल देखकर उनकी दादी बुंदों, मां परवीन और परिवार के अन्य सदस्य काफी खुश हैं।

पूरी हुई ख्वाहिश
इंटरमीडिएट की टॉपर छात्रा अलीशा ने बताया कि हाईस्कूल में भी उन्हें इस सम्मान की ख्वाहिश थी लेकिन बीमार होने के कारण परीक्षा में उनके अंक कम आए। उसी समय उन्होंने ठान लिया था कि इंटर में जरूर मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार पाना है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें