फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी चौधरी हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ इनामी बदमाश

Fri, 06 Nov 2026 10:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ निवासी हनी चौधरी 21 वर्ष के फरार हत्यारोपी 25 हजार रुपये के इनामी आदित्य उर्फ नोनू को शुक्रवार रात कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दबोचा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ निवासी हनी चौधरी 21 वर्ष के फरार हत्यारोपी 25 हजार रुपये के इनामी आदित्य उर्फ नोनू को शुक्रवार रात कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, एक कारतूस,एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन



सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात में कोतवाली नगर पुलिस टीम शिकारपुर बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक को तेजी से शिकारपुर तिराहे की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर घिरने के बाद आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान आदित्य उर्फ नोनू निवासी देवीपुरा वाल्मीकि बस्ती, कोतवाली नगर के रूप में हुई है। बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 अक्तूबर की रात में बाइक टकराने के लिए हुए विवाद में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ निवासी हनी चौधरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से ही आरोपी आदित्य उर्फ नोनू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थीं। बताया कि घटना में शामिल पांच बाल अपचारियों समेत पुलिस आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें