फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से शुरू होंगी होमगार्ड की लिखित परीक्षा, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में शनिवार, रविवार और सोमवार से होमगार्ड की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 22,464 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि धारा 163 के तहत 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें