फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: युवक ने अपने ट्यूबवेल पर फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Fri, 24 Apr 2026 12:46 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन और अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के परवाना गांव में कुलदीप पुत्र शिशपाल सिंह ने अपने ही ट्यूबवेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर खानपुर थाना प्रभारी रितेश और चौकी इंचार्ज सर्वेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुलदीप गांव में एक मेडिकल स्टोर चलाता था। बताया जा रहा है कि उसने शुक्रवार सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच अपनी ट्यूबवेल पर फांसी लगा ली थी। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। मृतक कुलदीप के परिवार वालों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह एक साजिश है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें