फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सूर्यदेव की तपिश से दोपहर में सुनसान हुईं सड़कें

विज्ञापन
खुर्जा के मंदिर मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए चहरा ढककर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/सलेमपुर/बुगरासी/अहमदगढ़। लगातार बदल रहे मौसम के बीच तेज धूप, गर्म हवा और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रविवार को सूर्यदेव की तपिश की वजह से दोपहर में सड़क व बाजार सुनसान हो गए। गर्म हवा चलने से शाम तक लोगों को इससे राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बादल छाने का अनुमान है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार सुबह से ही तेज धूप ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। घर से निकलने वाले अधिकतर लोग हाथ मुंह ढककर निकले। दोपहर में गरमी चरम पहुंच गई। लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय का सहारा लिया। गन्ने का जूस, आम का पना, बेल का जूस और लस्सी का सहारा लिया। वहीं घरों के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिली। अब रात में भी गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है।
इस गर्मी का असर गेहूं की कटाई और निकासी में लगे किसानों व श्रमिकों पर भी देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 21 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि इस समय आंधी व बूंदाबांदी होने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना है। तेज धूप, गर्म हवा और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। इससे बचाव जरूरी है। अभी बादल छाने का भी अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें