फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर 14 जोन में बांटा जनपद,अफसराें की ड्यूटी तय

Sat, 19 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लठमार होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रंगों के त्योहार होली को लेकर प्रशासन ने जनपद को 14 जोन में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। संवेदनशील और अति संवदेनशील क्षेत्रों में पुलिस पूरी तरह चौकन्नी रहेगी। 23 और 24 मार्च को रंगों का त्यौहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


होली के मौके पर हुड़दंगी धार्मिक स्थलों पर रंग फेंककर धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकते हैं। जैसे जैसे होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, सड़कों पर आमजन से अभद्रता, अग्निकांड, कीचड़ और गुब्बारे फेंकने का चलन बढ़ जाएगा। असामाजिक तत्वों की मंशा पर पानी फेरने के लिए मशीनरी को चौकस रहने की आवश्यकता है।

पूर्व में जिन विवादित स्थलों पर शांति व्यवस्था की समस्या पैदा हुई हो वहा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को फोकस रखने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सकर्तता बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें