होली में अब बस एक दिन बचा है। होली की तैयारियां जोरों पर है बाजारों में भी होली की रौनक दिखाई दे रही है। इसकेसाथ ही होलिका दहन की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। होली के मदद्ेनजर अस्पतालों में भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि होली पूजन बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि होलिका दहन का समय बुधवार शाम 6 बजकर 30 मिनट के बाद होगा। जनपद में 1626 जगहों पर होलिका दहन होगा। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए इन स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात कर रखी है।
इसके अलावा गांवों में बीट कांस्टेबलों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस की सूची के मुताबिक नगर कोतवाली में 46, कोतवाली देहात में 128, सिकंद्राबाद में 84, खुर्जा नगर में 115, खुर्जा देहात में 85, जहांगीराबाद में 80, औरंगाबाद में 50, स्याना में 38, नरसैना में 55, खानपुर में 54 सहित मिलाकर कुल 1626 जगहों पर होलिका दहन होगा।