फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश के गमलों के प्रयोग पर भड़के प्रतिभागी

Mon, 21 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
नुमाइश के गमलों के प्रयोग पर भड़के प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रदर्शनी के बैरल हॉल में आयोजित पुष्प सज्जा प्रतियोगिता के आयोजन पर सवाल खड़े किए गए। फर्जीवाड़े को लेकर शिकायतकर्ता की आयोजकाें से नोकझोंक हुई। शिकायतकर्ता ने प्रतिभागियोें पर नुमाइश के गमलों का प्रयोग करने का आरोप लगा हंगामा किया। प्रकरण की शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता श्रीकृष्ण अग्रवाल ने पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 गमले लाए थे। प्रतियोगिता शुरू होते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि  प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की एंट्री करने का समय सोमवार को 10 से 12 बजे तक था।

लेकिन 1.30 बजे तक एंट्री की गई। प्रतियोगिता में जिला प्रदर्शनी के मालियों ने भी प्रतिभाग किया। मालियों ने जिला प्रदर्शनी के फूूलों से सजे गमलों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीन गमले लाने की शर्त रखी गई है, जो गलत है। विरोध में उनकी आयोजकों से नोकझोंक हुई। कार्यक्रम की संयोजिका अनुराधा गुप्ता का कहना है कि प्रतियोगिता निष्पक्ष कराई गई।
विज्ञापन


पुष्प सज्जा में ललता प्रसाद स्कूल अव्वल
जिला प्रदर्शनी के बैरन हॉल में महिला समिति की ओर से पुष्प सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की शिक्षिका, माली, महिला समिति की सदस्या आदि ने प्रतिभाग किया। पुष्प सज्जा में ललता प्रसाद की शिक्षिकाएं प्रथम, महिला समिति की सदस्य दीपाली शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महिला समिति की उपाध्यक्ष दीपाली शर्मा, सचिव कल्पना गुप्ता, सहसचिव आज्ञा टुटेजा, कार्यक्रम संयोजिका अनुराधा गुप्ता, सहसंयोजिका निशा खेतान आदि मौजूद रही।

बालाजी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। टूर्नामेंट संयोजक आसिफ खान ने बताया कि बालाजी की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपीएस की टीम 174 रन पर ऑल आउट हो गई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी और एसएपी संजीव सुमन ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी अश्विनी त्यागी, अनिता नागरा आदि रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें