फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गई जाकिर की दुनिया: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत; बेटी गंभीर घायल

Sun, 24 Aug 2025 09:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

खुर्जा देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार शाम को खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ला निवासी जाकिर बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी गुलिस्ता (30) और पांच साल की बेटी अलीशा के साथ बुलंदशहर से वापस लौट रहा था। जब वह हाइवे पर बरतौली मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार पिकअप उनको टक्कर मारते हुए हाइवे के किनारे गिर गया। 
विज्ञापन
मृत महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित एनएच-34 पर बरतौली गांव मोड़ के पास अलीगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति व पांच साल की बच्ची घायल हो गए। वहीं पिकअप सड़क किनारे गिर गया, जिसको छोड़ चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन

खुर्जा देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि रविवार शाम को खुर्जा के पंजाबियान मोहल्ला निवासी जाकिर बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी गुलिस्ता (30) और पांच साल की बेटी अलीशा के साथ बुलंदशहर से वापस लौट रहा था। जब वह हाइवे पर बरतौली मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार पिकअप उनको टक्कर मारते हुए हाइवे के किनारे गिर गया। 

इसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने गुलिस्ता को मृत घोषित कर दिया और जाकिर व अलीशा को भर्ती किया गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक मौके पर पिकअप छोड़कर भाग गया था। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह का कहना है कि हादसे में महिला की मौत हो गई और पति व उनकी बच्ची घायल हैं। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें