अगवाल फाटक के पास मंगलवार को ट्रक खराब होने से जीटी रोड पर जाम लग गया। दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे से ट्रक हटने पर लोगों को जाम से निजात मिली। अगवाल फाटक के पास सिंगल रोड होने की वजह से दोनों तरफ के वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।
ऐसे में दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन रेंग-रेग कर चलते दिखाई दिए। तेज धूप के कारण खड़े वाहनों में बैठी सवारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ट्रक को हटाकर किनारे किया गया तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।