फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

Fri, 20 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ पहुंची सर्मथकों की भीड़, रूट डायवर्जन से नगर में दिन भर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने नामांकन स्थल के ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था।

हाइवे पर जाने वाले वाहनों को गुलावठी रोड से निकाला गया। गुलावठी रोड संकरी होने के कारण गुलावठी रोड पर दिन भर जाम के हालात बने रहे।

हाइवे की ओर जाने वाले वाहनों को घंटों जाम की मार झेलनी पड़ी। गुलावठी रोड पर जाम लगने के कारण हाइवे पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

नगर में लगे भयंकर जाम से निपटने के लिए पुलिस ने हाइवे पर जाने वाले वाहनों को सुखलालपुर से डायवर्ट किया। पुलिस जाम खुलवाने के लिए दिन भर मशक्कत करती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें