फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव, 300 गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
नगर के मामन पुलिस चौकी के सामने रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं तार टूटने और फाल्ट से 300 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं फाल्ट व ब्रेकडाउन ने बेहाल कर दिया। शहर में पांच घंटे और देहात में आठ से दस घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी लगातार बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


शनिवार को पूरी रात बादल छाए रहे। रविवार सुबह होते ही बारिश शुरू हो गई। दोपहर में थोड़ी देर धूप निकली। फिर बादल छा गए और बारिश होने लगी जो शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश से नगर से लेकर देहात तक जगह-जगह जलभराव हो गया। नगर में कालाआम, कलक्ट्रेट, डीएम रोड, भूड़ रोड, काली नदी रोड, अस्पताल रोड, कृष्णा नगर, मोहल्ला देवीपुरा, साठा, मामन रोड और शिकारपुर रोड क्षेत्र में देर शाम तक पानी भरा रहा। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि यह बारिश गन्ना व धान समेत कई फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। यदि और बारिश होती है तो दलहन के साथ ज्वार, बाजरा व मक्का समेत सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।


दिनभर आती-जाती रही बिजली

बारिश के दौरान नगर के ऊपरकोट, फैसलाबाद, इस्लामाबाद, गांव चावली, नीमखेड़ा, ग्यासपुर समेत अन्य क्षेत्रों में दिनभर बिजली आती-जाती रही। वहीं डीएम रोड, प्रेमनगर, आवास विकास, सब्जी मंडी, नीमखेड़ा, वाटर वर्क्स समेत अन्य क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार दोपहर करीब एक बजे बारिश के दौरान 300 से अधिक गांवों में बिजली संकट से लोगों को पेयजल किल्लत के साथ पशुओं के चारे के लिए भी परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम आपूर्ति शुरू हुई। मोहल्ला मदरसा निवासी उवैश ने बताया कि दिनभर बिजली सप्लाई की स्थिति काफी खराब रही। इन्वर्टर भी पूरी तरह से डिस्चार्ज हो गए। मोहनकुटी निवासी जितेंद्र ने बताया कि दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। ग्यासपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण गांव में काफी स्थिति खराब है। पिछले दो सप्ताह से बमुश्किल छह से आठ घंटे बिजली सप्लाई मिल पा रही है।
विज्ञापन



बारिश से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। अधीनस्थों को लगातार बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू करवा दी गई है। -संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम




जिले में रविवार को 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान कम होकर 30 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 77 और हवा की गति आठ किलाेमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

- डाॅ. विवेकराज, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें