फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में हुई झमाझम बारिश, दिनभर हवाओं से सुहावना रहा मौसम

विज्ञापन
डिबाई में सुबह के समय हुई बारिश। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मानसून की बारिश रूक-रूक कर जारी है। शनिवार की रात जिले में झमाझम बारिश हुई। सुबह से छाए बादलों के बीच कई बार धूप निकली। दिनभर हवाओं के बीच मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन

जिले में लगातार कहीं झमाझम तो कहीं पर कम बारिश होने का सिलसिला जारी है। शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। इस बारिश से कई जगह जलभराव भी हो गया। इस बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। पूरा दिन बादल छाए रहे और इस बीच कई बार धूप भी निकली लेकिन धूप का असर महसूस नहीं हुआ। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस समय मानसून की बारिश जारी है। इससे सबसे अधिक फायदा फसलों को हो रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस तरह की बारिश आगामी कई दिन तक जारी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें