फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एआरएम को खुर्जा में अनुपस्थित मिले 16 चालक, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। बुलंदशहर एआरएम ने रविवार को खुर्जा डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर 16 चालक अनुपस्थित मिले। एआरएम ने सभी को नोटिस भेज तीन दिन में ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। ड्यूटी ज्वाइन न करने पर संबंधित की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि खुर्जा डिपो का भी चार्ज मिले होने पर उन्होंने रविवार को डिपो, रोडवेज बस अड्डा और वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इसके बाद चालक-परिचालक के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया तो कई चालक लंबे समय से अनुपस्थित मिले। इसमें मौ. वकील, सोमवीर व सुशील पांच माह पूर्व से सूरज, ब्रजमोहन, शाहरुख, प्रेम सिंह, ताज मौ. व हिमराज एक माह पूर्व से और नीरज, दिनेश, नाथूराम, लक्ष्मण, रमेश, बृजपाल, भंवरपाल जुलाई माह की शुरुआत से ही अनुपस्थित मिले। सभी चालकों के घर पर नोटिस भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 10 जुलाई तक अनुपस्थित चालक ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें