फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, फसल गिरी

विज्ञापन
अहार क्षेत्र में बारिश संग चली तेज हवा से गिरी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
बुलंशहर/अहार/अनूपशहर/जहांगीराबाद। पिछले तीन दिन से लगातार बादल छाए हैं और धूप-छांव जैसे मौसम के बीच उमस का अहसास बना हुआ है। बुधवार को कई जगह झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के बीच हुई बारिश से अहार में धान की फसल गिर गई। कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक अभी बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं। बारिश की संभावना से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

जहांगीराबाद और अहार क्षेत्र में मंगलवार की रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके चलते क्षेत्र में जगह-जगह धान की फसल गिर गई। किसान राजेंद्र और महावीर का कहना है कि इस समय धान की फसल पकवार पर है और बारिश होगी तो नुकसान होगा। वहीं, अनूपशहर समेत कई जगह बुधवार सुबह से लेकर शाम तक कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश होती रही।
मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 90 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि इस तरह का मौसम अभी बना रहेगा। अभी और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें