फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले...खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिरी

विज्ञापन
अहमदगढ़ क्षेत्र में बारिश का खेत में पानी भरने से उूबी कटी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/स्याना/ छतारी/खानपुर/बुगरासी/ऊंचागांव/जहांगीराबाद/शिकारपुर/डिबाई/ सलेमपुर/अहार/नरौरा/पहासू/ औरंगाबाद/ अहमदगढ़। जिले में लगातार बदल रहे मौसम के बीच रविवार को बारिश के साथ ओले पड़े। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक बादल छाने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जता रहे हैं। किसानों ने नष्ट हुई फसलों का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

रविवार को भी सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। बादलों के बीच हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बाद अचानक ओलावृष्टि होने लगी। अनूपशहर, छतारी, बुगरासी, ऊंचागांव, जहांगीराबाद, शिकारपुर, डिबाई, सलेमपुर, /अहार, नरौरा, अहमदगढ़ और पहासू में ओले गिरे।
किसान हरिओम राघव, क्षेत्र के किसान मान सिंह, कुलदीप चौधरी और पिंकी चौधरी ने बताया कि इस समय तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है। तेज हवा और बारिश की वजह से फसलें गिर गई हैं। ओलावृष्टि से बालियां टूटकर गिर गई हैं, जिससे पैदावार और गुणवत्ता दोनों पर गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 43 और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच दर्ज की गई। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि आगामी कई दिन तक बादल छाने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें