सूरज ने फिर से अपने तेवर तल्ख कर दिए हैं। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 और न्यूनतम 28 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ धूल भरी आंधी और बादल छाने की संभावना जता रहे हैं।
मौसम बार-बार बदल रंगत बदल रहा है। बरसात और बूंदाबांदी के बाद अभी बादल भी नहीं छट पाए और गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को सुबह से ही तेज और चुभती धूप से लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। वहीं उमस और चिपचिप वाली गर्मी ने लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है।
तेज धूप के कारण त्वचा झुलसने लगी है। गर्मी से बचने के लिए युवा नहर आदि पर छलांग लगा रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 25 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि धूल भरी आंधी आ सकती है। आसमान में बादल रहेंगे। इसी सप्ताह बारिश होने की संभावना है।