फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने और दिखाए तेवर, पारा 45 डिग्री पार

Wed, 18 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गरमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम की गर्म हवा के चलते बुधवार का दिन सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है। अभी इस गर्मी से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे।


पिछले काफी दिनों से पारा अपना रंग दिखा रहा है। जिसके चलते दिन निकलते ही तपिश बेहाल कर रही है। दोपहर के समय सड़कों पर वाहन और बाजारों की रौनक कम हो जाती है। पश्चिमी से चल रही हवा के साथ लू के थपेड़ों ने और मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


इस सप्ताह के शुरूआत से ही तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। आज बृहस्पतिवार को यदि अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 31 डिग्री रहता है तो यह अब तक का सबसे गर्म दिन होगा। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन



उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी गर्मी से राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे। चूंकि पश्चिमी की गर्म हवा जारी है और पारा भी दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि यह गर्मी सभी को बेहाल कर रही है, मगर जिस तरह से गर्मी पड़ रही है। उसी तरह मानसून भी अच्छा रहेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें