फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तापमान में गिरावट के बाद भी गर्मी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। तापमान में गिरावट के बाद भी मंगलवार को लोग गर्मी से परेशान रहे। पूरे दिन धूप-छांव का मौसम रहा। तापमान कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार अभी लगातार आंधी-बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार को हल्के बादल छाए और इस बीच निकली धूप ने गर्माहट का अहसास कराया। इस गर्मी का असर रात के समय भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 49 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर के आसपास दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि आंधी-बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के बाद भी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। आने वाले दिनों में आंधी-बारिश का अनुमान लगातार बन रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें