फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 15 को 10 बड़े मंदिरों समेत 15 स्थानों पर तैनात रहेंगी स्वास्थ्य टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। जिलेभर के 10 बड़े मंदिर समेत 15 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। साथ ही सभी सीएचसी पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के सीएमओ ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए 15 फरवरी को सभी सीएचसी, चार ब्लॉक स्तरीय पीएचसी और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के 10 बड़े मंदिरों पर 15 फरवरी को एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट के साथ वार्ड ब्वॉय तैनात रहेंगे। महाशिवरात्रि पर प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर गुलावठी, गांव कुडवल, अहार मंदिर व सीएचसी लखावटी पर चिकित्सा शिविर लगेंगे। सभी जगह 18 एंबुलेंस को जिम्मेदारी दी गई है। जिससे गंभीर मरीज को इलाज मिल सके।
विज्ञापन

यहां तैनात रहेंगी एंबुलेंस : जिला एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि भूड़ चौराहा, नई मंडी चौकी के सामने, कस्बा औरंगाबाद, धौलाना बस स्टैंड गुलावठी, बराल चौकी, दनकौर तिराहा सिकंदराबाद, कस्बा स्याना, कस्बा बीबीनगर, मूंडाखेड़ा चौराहा खुर्जा, खुर्जा थाना देहात के सामने, कस्बा अरनियां, गांव सलेमपुर, कस्बा जहांगीराबाद, कस्बा अहार, दौलतपुर चौकी, पंड्रावल चौराहा, रामघाट तिराहे पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें