फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अगस्त को लांच होगी निमोनिया की नई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अगस्त को लांच होगी निमोनिया की नई वैक्सीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में आगामी आठ अगस्त को निमोनिया की नई वैक्सीन लांच होगी। इसके लिए जिला पंचायत सभागार में जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम रविंद्र कु मार ने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को वैक्सीन के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में डीएम ने एमओआईसी, सीडीपीओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति या कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित किए जाने के लिए विशेष सर्विलांस अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो गंभीर या लंबी बीमारी से ग्रसित हैं उनके संबंध में सूची तैयार करते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार उपचार दिया जाए और प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग की जाए। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी की टीम बनाकर ऐसे लोगों की प्रभावी मॉनिटरिंग कराते हुए जनपद में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाना है। सर्वे के दौरान आईएलआई के लक्षणों जैसे-बुखार, खांसी, छींक आना, पूर्व में बाहर यात्रा किए जाने या अन्य कोई लक्षण होने के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना दर्ज कर उपलब्ध करायी जाए। वर्तमान में दोनों साइडों से बाजारों में दुकानें खुल गई हैं, इसलिए संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भीड़भाड़ वाले बाजारों में रैंडम सैंपलिंग और कंटेनमेंट जोन में लक्षण वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर सहित समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें