फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा का किया पूजन

Tue, 04 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
नवरात्र पर मां के दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को भक्तों ने मंदिरों और घरों में मां चंद्रघंटा का विधिविधान के साथ पूजन किया। मां चंद्रघंटा मंगलदायनी हैं और भक्तों के सभी रोगों को दूर रखती हैं। नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगती है। माता के मंदिरों में जयकारों के साथ घंटों की आवाज से वातावरण भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन


नवरात्रों में रात्रि के समय माता के जागरण की धूम है तो श्रीरामायण के पाठ हो रहे हैं। मोहल्ला साठा स्थित बाल्मीकि बस्ती की ओर से श्री दूज भवानी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर मां के भक्त रजत चौधरी, शिवा राठौर, पंकज करोतिया, राजकुमार बाल्मीकि, राहुल बाल्मीकि, अमित करोतिया, संजीव कुमार, भोला, तनिश चौधरी, प्रिंस ठाकुर, रमन सिंह, तन्नु गोयल, सुधीर सिंह आदि शामिल रहे।

वहीं जहांगीराबाद में भी नवरात्र के चौथे दिन मां के भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर देवी के तीसरे स्वरूप, मां चंद्रघंटा देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिर पुजारी खन्नू भगत ने बताया कि मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने से शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। जो श्रद्धा के साथ पूजा-आराधना करता है, उसका कल्याण होता है।
विज्ञापन


खुर्जा के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में मां चंद्रघंटा के दर्शनाें को सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी रही। मुख्य आरती में मीनाक्षी सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे। अजीत मित्तल, डॉ. भूदत्त शर्मा, रविंद्र गुप्ता, अजय गर्ग, सुनील गुप्ता, सचिव बंसल मौजूद रहे।

डिबाई में सिद्धपीठ बैलोन में सर्वमंगला देवी, कर्णवास में कल्याणी देवी, बांधोर में आसावर देवी पर लोग दर्शनों को उमड़ रहे है। नगर के समीप कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरवर, नरौरा, रामघाट गंगातटों पर पहुंचकर लोग स्नान कर रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें