फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखाड़ा मुख्यमंत्री के नाम का पत्थर, धरना जारी

Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
झाझर में बिजली घर बनवाने की मांग को लेकर धरना देते क्षेत्रवासी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बिजलीघर की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिजलीघर के शिलान्यास के दौरान लगा मुख्यमंत्री के नाम का पत्थर भी उखाड़ लिया गया। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बिजलीघर शिफ्टिंग के विरोध में रविवार से बाजार बंद कर धरना दे रहे कस्बा झाझर, गांव इनायतपुर, कुटवाया, कपना, चौकी मुतैना, ख्वाजपुर आदि के ग्रामीणों ने बताया कि झाझर-इनायतपुर मार्ग पर प्रस्तावित 33/11 केवीए बिजली घर का मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार ने लखनऊ से लोकार्पण किया था।

अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाह ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ 15 सितंबर को बिजली घर का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार के नाम का पत्थर भी  प्रस्तावित स्थल पर लगाया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारी पत्थर को उखाड़ ले गए। इससे ग्रामीणों में रोष है। धरने में जमील खां आढती, सुंदर सिंह सोलंकी, मुख्तार खां, केहर सिंह, भीमा आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें