झाझर में बिजली घर बनवाने की मांग को लेकर धरना देते क्षेत्रवासी।
- फोटो : ब्यूरो
बिजलीघर की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिजलीघर के शिलान्यास के दौरान लगा मुख्यमंत्री के नाम का पत्थर भी उखाड़ लिया गया। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
बिजलीघर शिफ्टिंग के विरोध में रविवार से बाजार बंद कर धरना दे रहे कस्बा झाझर, गांव इनायतपुर, कुटवाया, कपना, चौकी मुतैना, ख्वाजपुर आदि के ग्रामीणों ने बताया कि झाझर-इनायतपुर मार्ग पर प्रस्तावित 33/11 केवीए बिजली घर का मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार ने लखनऊ से लोकार्पण किया था।
अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाह ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ 15 सितंबर को बिजली घर का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार के नाम का पत्थर भी प्रस्तावित स्थल पर लगाया गया था।
आरोप है कि सोमवार को विद्युत विभाग के अधिकारी पत्थर को उखाड़ ले गए। इससे ग्रामीणों में रोष है। धरने में जमील खां आढती, सुंदर सिंह सोलंकी, मुख्तार खां, केहर सिंह, भीमा आदि रहे।