खाट सभा के बाद ई-रिक्शा में खाट ले जाते लोग।
- फोटो : ब्यूरो
राहुल की खाट पंचायत में एक बार फिर से खाट की लूट मच गई। आलम यह रहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग बैट्री रिक्शा और पैदल खाटों को लेकर भागते हुए नजर आए। देवरिया और अन्य स्थानों पर खाटों की लूट के बाद हालांकि कांग्रेसियों ने खाट बचाने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन वे असफल रहे।
हाईवे स्थित पैंठ मैदान में होने वाली राहुल की खाट सभा से पूर्व 1500 खाट और करीब 200 मोढ़े ट्रकों में लादकर लाए गए थे। टीम पीके ने देवरिया में खाट लुटने से हुई फजीहत को रोकने के लिए इस बार कड़ी निगरानी रखवाई थी। बावजूद इसके समीप गांव और स्थानीय लोग सुबह से ही खाटों पर कब्जा जमाए बैठ गए थे।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक खाट लूटने की होड़ मच गई। कोई पैदल तो कोई बैटरी रिक्शे में खाट लेकर भागता दिखाई दिया। टीम पीके ने जब देखा तो उनका पीछा भी किया लेकिन वह लुटने से नहीं बचा पाए। काफी संख्या में लोग खाट ले जाने में सफल रहे।