फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज: जगह-जगह पड़े झूले, खूब बढ़ाई पींगें

Fri, 05 Aug 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
हरियाली तीज - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाली तीज पर जिलेभर में रंगारंग कार्यक्रम हुए। मलहार पर महिला और युवतियां जमकर झूमी। उधर, शिक्षण संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं ने धूम मचाई और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


मोहन कुटी में दसवें हरियाली तीज मेले का एडीएम की पत्नी अनीता सोनी ने उद्घाटन किया। नगर पालिका चेयरमैन पिंकी गर्ग, रूपाली त्रिवेदी और सुमन लता आदि मौजूद रहीं। रोटरी क्लब के तीज उत्सव में ऋतु छाबड़ा को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया ।

कार्यक्रम में सुषमा छाबड़ा, अर्पण अग्रवाल, सोनिया छाबड़ा, क्लब के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सिकंदराबाद में कृष्ण तालाब मंदिर पर हुए तीज महोत्सव में महिलाओं ने डांस और मेंहदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में शुभि, मिताली, अनी जायसवाल, डॉ. खत्री, शालू, निधि गर्ग, कीर्ति, चंचल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


बुलंदशहर के संतोष इंटरनेशनल स्कूल में मेहंदी और पतंगबाजी के साथ डांस प्रतियोगिता भी हुई। स्कूल के चेयरमैन प्रशांत गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्रा वैश्नवी मलिक को ताज पहनाया।

वहीं दूसरी ओर यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भी मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इसमें छात्रा निशा ने पहला, इफरा खान ने दूसरा और चारु अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चोला के एसआर कान्वेंट स्कूल में मेहंदी, बैडमिंटन और फैंसी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य भान सिंह, अध्यापक मोनू शर्मा, कविता शर्मा, गंगा देवी, अंजलि शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। दूसरी ओर विदिशा कान्वेंट स्कूल ककोड़ में स्कूल प्रबंधक विकास शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को तीज की बधाई दी।

शिकारपुर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में स्टूडेंटस ने हरी ड्रेस  श्रंगार, लंच व बैग सजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आराध्या शर्मा, इसिका वर्मा, मदीहा बटूल, भव्य अग्रवाल, अराध्य मित्तल और प्रत्यक्ष मित्तल को पहले तीन स्थान पर चुना गया।

सारिका अग्रवाल व बीना अग्रवाल ने उत्साहवर्धन किया। उधर, ओलंपियन पब्लिक स्कूल में हुई मेंहदी प्रतियोगिता में छात्रा मानसी, नेहा, मनीषा, सपना, सोफिया, जिविका, सोनिया, वैष्णवी, जूमी ने सबसे अच्छी मेहंदी रचाई।  

अनूपशहर के डीसेंट पब्लिक स्कूल, दीप इंडियन स्कूल, शिवा कान्वेंट, ग्रीनलैंड, सेंट हेरी जूनियर हाईस्कूल, गुरुकुल व एसडीपीडी आदि स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिता हुई।  ब्यूटीशियन महक भारद्वाज निर्णायक रहीं।

काजल, कनिका, रश्मि, श्रेया, हनी व अदिति शामिल रहे। उधर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और एसडीपीडी पब्लिक स्कूल में हुई मेंहदी प्रतियोगिता में पिंकल चौधरी, पारूल शर्मा द्वितीय और खुशी शर्मा तृतीय रही।

खानपुर के शक्ति गर्ल्स इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव पर मेंहदी प्रतियोगिता में छात्रा जूली ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान बनाया। उन्हें शिल्पी शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। दिव्यांग छात्रा कौशल के प्रयास की सराहना की।

निर्णायक मंडल में शिक्षिका पूजा छाया ज्योति शालू चंचल चित्रा ममता शामिल रहे। स्वामी सत्यानंद इंटर कॉलेज में छात्रा ईरम खान, काजल सैनी, इमराना, सुषमा, सोनम  आदि ने सबसे अच्छी मेहंदी रचाई। प्रतियोगिता विजेता मुस्कान, अलिशा और अंजु महक को भी पुरस्कृत किया।

शीला शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में छात्रा सोनी ने पहला, पूजा ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुलावठी में चौ. वेदराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तीज महोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. गुरदीप नागर और ट्रस्ट की सीईओ राखी नागर रहे।

डॉ. राकेश अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, अनुराग, रविंद्र सिंह, संदीप अग्रवाल, संजीव कंसल, सरिता आदि मौजूद रहे। संचालन दीपिका यादव ने किया। स्याना के फर्स्ट व सैकेंड स्टेप स्कूल में नन्हें मुन्ने बच्चों ने गीत, फैंसी ड्रेस सहित तीज महोत्सव पर डांस किया। प्रधानाचार्या कोमल रानी ,सोनम, ज्योति ने व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें