फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार गईं बसें नहीं लौटीं, यात्री दिन भर करते रह गए इंतजार

Sun, 19 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
रोडवेज
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में रोडवेज बसों की ड्यूटी लगने से सफर मुश्किल हो गया है। उधर, शनिवार आधी रात को लौटी 55 बसें शिवभक्तों को लेकर रवाना हुई, जो रविवार तक नहीं लौटी। सबसे बड़ी बात यह है कि सोमवार को बसें सड़कों पर नहीं उतरी तो परेशानी दोगुनी होनी तय है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर डिपो में 84 रोडवेज और 23 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से 47 बसें विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगने से पहले ही बसों का टोटा चल रहा था। अब महाशिवरात्रि पर शिवभक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं। शनिवार आधी रात तक रोडवेज की 37 और अनुबंधित सहित 55 बसें हरिद्वार को रवाना हो गई।
विज्ञापन


उधर, निगम के अफसरों ने शिवभक्तों के लिए जो भी बसें वापस पहुंची उसे फिर शिवभक्तों को सवार कर हरिद्वार के लिए रवाना किया। जिसके चलते रविवार को बसों का टोटा हो गया और यात्रियों को बसें नहीं मिली। बसों का टोटा होने के कारण यात्री अनुबंधित और प्राइवेट वाहनों में जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। अनुबंधित हो या फिर प्राइवेअ सभी फुल रही और यात्रियों को छत और खिड़की पर यात्रा करते देखा गया।

गाजियाबाद और कौशांबी की भी बस पहुंची बुलंदशहर
बसों का टोटा होने के कारण गाजियाबाद और कौशांबी डिपो की बस भी बुलंदशहर पहुंच गई। मगर, वह भी कम पड़ गई और इन बसों से बहुत कम यात्री ही गाजियाबाद और कौशांबी तक लेकर रवाना हुए।

सभी रूटों की बसें हुई कैंसल
विधानसभा चुनाव की ड्यूटी और हरिद्वार शिवभक्तों को लेकर रवाना हो रही बसों के चलते बुलंशहर डिपो ने सभी रूटों की बसों को कैंसल कर दिया है। निगम के अफसरों के अनुसार देहरादून, बदायूं, दिल्ली, अजमेर, आगरा, हल्द्वानी और नोएडा आदि सभी रूटों की बसें कैंसल कर दी हैं। इन रूटों पर चलने वाली सभी बसों को हरिद्वार चलाया जा रहा है। हरिद्वार अनुबंधित बसों को भी चलाकर शिवभक्तों को रवाना किया जा रहा है।

रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में लगने से और हरिद्वार शिवभक्तों को पहुंचाने के कारण रविवार सभी रूटों की बसों को कैंसल कर दिया। शनिवार हरिद्वार रवाना हुई 55 बसें रविवार तक नहीं लौटी, जिसके कारण समस्या और बन गई है। यह समस्या 22 फरवरी तक जारी रहेगी। -एसपी सिंह, एआरएम, बुलंदशहर डिपो।

बस नहीं मिलने पर कांवड़ियों का फूटा गुस्सा
हाईवे स्थित रोडवेज बस अड्डे पर देर रात बसें नहीं मिलने से गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कांविड़यों को समझाकर जाम खुलवाया। वहीं, चुनाव ड्यूटी में बस लगने से भी दैनिक यात्रियों के सामने परेशानी हो रही है।

हाईवे स्थित रोडवेज बस अड्डे पर देर रात रोडवेज बस नहीं मिलने से गुस्साए कांविड़यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र से कांविड़यों का जत्था गंगाजल लेने हरिद्धार, अनूपशहर, डिबाई, नरौरा आदि स्थानों पर जाते है। बीती रात बस नहीं मिलने पर गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांविड़यों को समझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवाया।  बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि कांविड़यों की परेशानी को देखते हुए विभाग जल्द कदम उठाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें