41 उप्र वाहिनी एनसीसी के कैडेट से परिचय करते अधिकारी।
गुलावठी। लारेंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 36 यूपी वाहिनी एनसीसी बुलंदशहर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को एनसीसी गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर शलभ सोनल ने निरीक्षण किया। शलभ सोनल ने प्रशिक्षण, कक्षाओं, लाइन एरिया आदि का निरीक्षण किया।
शलभ सोनल ने कहा कि कामयाबी के लिए जिंदगी में मेहनत जरूरी है। एनसीसी देश सेवा एवं अनुशासन के साथ-साथ नेतृत्व करना भी सिखाती है। शिविर में रायफल के साथ शलभ सोनल को सलामी दी गई और स्टाफ का परिचय कराया गया। शलभ ने शिविर को सफल बनाने के लिए कैम्प कमांडेंट एके सिन्हा व विद्यालय की प्रधानाचार्या सतपाल कौर की सराहना की। प्रधानाचार्या सतपाल कौर एवं उप प्रधानाचार्या शिवांगी अहलावत ने ग्रुप कमांडर का बुके देकर स्वागत किया। डिप्टी कैम्प कमांडेंट वाईपी सिंह, डीपीएस के एनसीसी अधिकारी डॉ. मौ. फाजिल आदि मौजूद रहे। शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल में साफ-सफाई कर श्रमदान किया।