फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ लूटकांड: जनपद के कई थानों की सीमा से गुजरे संदिग्ध लुटेरे, एडीजी पहुंचे स्याना

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हापुड़ कांड के संदिग्ध लुटेरे
विज्ञापन
औरंगाबाद/बुलंदशहर। हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम से 85 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया। अब सीसीटीवी खंगाल रही हापुड़ पुलिस ने जनपद में अपना डेरा जमा लिया है। आशंका है कि बदमाश जनपद के कई थाना क्षेत्रों से होकर गुजरे हैं। मंगलवार देर शाम एडीजी भानु भास्कर भी स्याना पहुंचे और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन


घी-तेल और खल चूरी के थोक व्यापारी गोपाल के मुनीम अजयपाल से बाइक सवार दो बदमाश हापुड़ के पिलखुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को 85 लाख की रकम से भरा थैला लूटकर भाग गए थे। मंगलवार शाम सीओ सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर पहुंचे। जहांगीराबाद चौराहे पर स्थानीय पिंक बूथ के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। यहां उन्हें कैमरे बंद मिले। बाद में सीओ ने कई स्थानों पर वीडियो फुटेज देखी। वीडियो में सफेद रंग की अपाची बाइक पर संदिग्ध लूट की रकम को एक बोरी में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने रकम को किसी सुनसान स्थान पर बैग से निकाल कर बोरी में रख लिया, जिससे किसी को शक न हो। लुटेरे जहांगीराबाद की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे है। एडीजी देर शाम एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ स्याना थाने पर ही गोपनीय बातचीत कर निकल गए। माना जा रहा है कि लुटेरे जिले के भी हो सकते हैं। हालांकि, अधिकारी अभी इस बाबत कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें