फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार नंबर कट खोला गया, उद्यमियों व स्थानीय लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
सिकंदराबाद चार नंबर कट को खुलवाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र के जोखाबाद में नेशनल हाईवे-34 पर स्थित चार नंबर कट को पुलिस ने फिर से यातायात के लिए खोल दिया है। करीब 15 दिन पहले पुलिस ने कट को बंद कर दिया था। कट के बंद होने से स्थानीय लोगों, उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक कर्मवीर अधाना, डॉ. अमित अधाना आदि ने बताया कि चार नंबर कट के बंद होने से नेशनल हाईवे के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा था। सिकंदराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव शरद टंडन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जोनल चेयरमैन नितिन जैन, अध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव रजत राही, सिकंदराबाद औद्योगिक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार बंसल, बीएम पांडेय, आरबी वर्मा, अशोक शर्मा आदि ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले कर्मियों को कार्य से वाहनों से हाईवे के एक ओर से दूसरी ओर जाना पड़ता है। वहीं, औद्योगिक इकाइयों के वाहन भी कार्य से हाईवे के एक ओर से दूसरी ओर जाते हैं। कट के बंद होने से वाहन चालक ओरियंटबेल अंडरपास, गुर्जर चौक से होकर जा रहे थे। जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लोगों की परेशानी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद चार नंबर कट को मंगलवार को पुन: यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें