फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाचने के दौरान फायरिंग, युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग, युवक को लगी गोली
विज्ञापन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला अजीजाबाद टांडा में एक सगाई समारोह में डीजे पर डांस के दौरान युवकों द्वारा अवैध असलहे से की फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद टांडा में रविवार को महेन्द्र फौजी के पुत्र की सगाई समारोह कार्यक्रम था। सगाई समारोह में डीजे पर कुछ युवकों ने डांस करते हुए अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली महेन्द्र फौजी के भांजे सिंभावली हापुड़ निवासी राहुल को लग गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बुलंदशहर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोमवार को फायरिंग मामले में पांच आरोपियों निशांत, अंकुर, बोस, अनुज, कलुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि फायरिंग प्रकरण में पांच आरोपियों खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। एक आरोपी बोस पुत्र आजाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें