फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बुलेट न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, अन्य युवक से निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में बुलेट न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, अन्य युवक से निकाह
विज्ञापन

खानपुर। निकाह में बुलेट न मिलने से नाराज दूल्हा पक्ष ने रिश्ता तोड़ने की धमकी दुल्हन पक्ष को दी। बताया गया कि बारात सोमवार को ही मेरठ से आनी थी। दूल्हे पक्ष की धमकी के बाद दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ते हुए दुल्हन का निकाह सोमवार को ही गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक अन्य युवक से करा दिया। वहीं, अब मेरठ निवासी दूल्हा पक्ष शादी का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने और फिर अन्यत्र स्थान पर दुल्हन का निकाह करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के इंटर कालेज मार्ग स्थित एक व्यक्ति की बेटी का रिश्ता लगभग एक वर्ष पूर्व मेरठ निवासी एक युवक से तय हुआ था। बताया गया कि सोमवार को मेरठ से खानपुर बारात आनी थी, सुबह तड़के लड़के के पिता का दुल्हन पक्ष के पास फोन आया। उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में निकाह में बुलेट बाइक की मांग की। जिस पर दुल्हन के पीड़ित पिता ने अपनी बेहाली की बात कही। इस बात पर दूल्हे के पिता ने रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। जिसके बाद शादी में शामिल होने आए दुल्हन पक्ष के एक रिश्तेदार ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिया और अपनी गढ़मुक्तेश्वर निवासी अपने एक करीबी से संपर्क किया। जिसके बाद सोमवार को ही गढ़मुक्तेश्वर से बारात बुलाकर निर्धारित समय पर निकाह की रस्में पूरी कराई गईं। वहीं, अब बार-बार मेरठ वाले दूल्हे पक्ष के लोग रिश्ता जोड़ने का दबाव बना रहे है ओर तरह -तरह के दबाब भी डाल रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें