फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैडमिंटन में हंसिका, अलका, आदित्य, आयुष्मान व हैंडबॉल में डीएवी की टीम विजेता

विज्ञापन
हैंडबॉल खेलने से पूर्व ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती पालिका अध्यक्ष दी​प्ति मित्तल। स्रोत -
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम व टांडा स्टेडियम में जिला खेल विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन व हैंडबाल का समापन हो गया। हैंडबॉल बालिका में डीएवी व बालक में लोधी हैंडबॉल एकेडमी विजेता रही। जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका में हंसिका, अलका आर्य, पूजा-शीतल और बालक में आयुष्मान, आदित्य नेहवाल, रजत शर्मा, आदित्य नेहवाल-आयुष्मान व रजत शर्मा-अनमोल राघव विजेता चुने गए। सभी विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर जूनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। जूनियर बालक-बालिका वर्ग में बैडमिंटन व हैंडबॉल की प्रतियोगिता कराई गई। हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हैंडबाल बालिका वर्ग में डीएवी कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें डीएवी कॉलेज की टीम विजेता रही। बालक वर्ग में लोधी एकेडमी टांडा व स्पोर्ट्स स्टेडियम टांडा के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसे लोधी एकेडमी टांडा की टीम ने जीता।
बताया कि बैडमिंटन के बालिका वर्ग में अंडर-15 में हंसिका प्रथम, दारशी द्वितीय व लावण्या तृतीय स्थान पर रही। अंडर-21 में अलका आर्य प्रथम, पूजा द्वितीय व शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। डबल्स अंडर-19 में पूजा-शीतल की जोड़ी विजेता रही। बालक वर्ग के अंडर-13 में आयुष्मान प्रथम, हेमंत प्रताप द्वितीय व इशांत तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-15 में आदित्य नेहवाल प्रथम, अंंश त्रिपाठी द्वितीय व प्रथम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में रजत शर्मा प्रथम, नीरव द्वितीय व टीनू तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-15 डबल्स में आदित्य नेहवाल-आयुष्मान की जोड़ी व अंडर-19 में रजत शर्मा-अनमोल राघव की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें