फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हजारों लोगों ने किया गंगा स्नान

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मस्तरामघाट पर गंगास्नान के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हजारों लोगों ने किया गंगा स्नान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अनूपशहर में हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया।
अनूपशहर गंगातट पर भीषण गर्मी में सुदूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में हर हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मंदिरों व आश्रमों में पूजा-अर्चना की और पुरोहितों व साधु संतों को दान पुण्य किया। गंगा स्नान के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। अधिकतर श्रद्धालुओं ने मास्क भी नहीं लगाया था। इस दौरान आधा दर्जन डूबने के हादसे भी हुए लेकिन मौके पर मौजूद नाविकों व स्नानार्थियों ने उन्हें सकुशल बचा लिया। मस्तरामघाट से थाना बिल्सी के गांव सुदेसपुर निवासी सनोज शर्मा की बाइक चोरी और जेबकतरी की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। एसडीएम पदमसिंह व सीओ रमेशचंद त्रिपाठी ने गंगा में पीएसी की मोटरबोट से गश्त कर स्नानार्थिंयों को गहरे जल में स्नान करने से रोका।
विज्ञापन

नरौरा में बांसीघाट, गांधीघाट, नरवर गंगाघाट के अलावा रामघाट व राजघाट के गंगाघाटों पर भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर क्षेत्र के विभन्न साधू आश्रमों में जाकर गुरुओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
गंगाघाट पर लगा भीषण जाम, जूझे लोग
गुरुपूर्णिमा के दौरान गंगा स्नान करने आए लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सावन माह से पूर्व उत्तराखंड सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा कावंड़ यात्रा पर रोक लगाए जाने के बाद गंगा घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से स्नान के लिए परिवार संग पहुंचे। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के साथ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को सुबह से शाम तक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि समय-समय पर पुलिस जाम को खुलवाने के प्रयास में जुटी नजर आई।
विज्ञापन

पांच किमी के दायरे में हुआ स्नान
गंगा स्नान पर कोई प्रतिबंध न होने पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गंगा स्नान कर सके इसलिए पांच किमी कच्चे-पक्के घाटों पर स्नान की व्यवस्था कराई गई। स्नान के दौरान सीओ के साथ गंगाघाट पर श्रद्धालुओं को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने के लिए लगातार एनाउंसमेंट कराते हुए लोगों को जागरूक किया।
- पदम सिंह, एसडीएम अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें